ऑनलाइन एर्निंग से दे अपने हुनर को टर्निंग


आज वक़्त के साथ महिलाएं अपना सौ प्रतिशत घर से लेकर नौकरी तक मे दे रही है। ऐसे में यदि आपके घर की खानापूर्ति नही हो पा रही तो एक महिला होने के नाते मैं आपको ये बता ने जा रही कि कैसे आप साइड में भी अपना घर खर्च निकाल सकती है। इस समय वैश्विक महामारी फैली हुई हैं लगभग महिलाओं पुरुषों की आजीविका छूट गयी है ऐसे में घर का खर्च, चाहे वो राशन हो या किराया या फिर दवाइयों का बोझ उठाना मुश्किल हो जाता है। इस समय कही और नौकरी मिलना भी मुश्किल है यदि मिल भी जाए तो इनकम उतनी नही है,तो घर बैठे यदि कुछ समय ऑनलाइन बाबा को दे दिया जाए तो आप खुद को आत्म-निर्भर बना सकती है।जी हाँ, यह बिल्कुल सही निर्णय है। बहुत सी महिलाएं आज के समय में पैसे कमाने का सोच रही हैं किंतु सही चीजों का पता नही होने की वजह से उन्हें निराशा हाथ लगती हैं। किन्तु आपको चिंता करने की आवश्यकता नही हैं क्योंकि हम इसमें आपकी सहायता करेंगे।


क्या आपने कभी मोमस्प्रेससो नाम की एप्प या वेबसाइट का नाम सुना हैं? यदि नही, तो हम आपको बता दे कि यह एप्प व वेबसाइट महिलाओं का एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैं। जहाँ पर केवल महिलाओं को ही खाता बनाने की अनुमति हैं। इसमें आप अपने हुनर को प्रस्तुत कर सकती है अब वो चाहे आप कुकिंग के माध्यम,लेखनी के माध्यम, संगीत के माध्यम,नृत्य के माध्यम, आप अपनी कला अपनी हुनर को यहां प्रस्तुत कर सकती हैं। साथ ही अन्य सोशल मीडिया माध्यमो जैसे कि फेसबुक व्हाट्सएप के जरिए अपने लिंक को शेयर करे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़े। बड़ी बात यह है कि यह एप्प महिलाओं का एक बहुत बड़ा जखीरा है जहां महिलाओं से सम्बंधित ग्रुप है वहा आप स्वच्छंद रूप से अपनी समस्या बोल सकती है और आपको उसका निवारण भी अवश्य मिलेगा। यह एक ऐसा एप्प है जहां आप अन्य महिलाओं से बात कर सकती हैं व अपनी समस्याएं व खुशियाँ दोनों ही साँझा कर सकती है।

सबसे प्रमुख बात यह हैं कि यहाँ पर आपको कोई भी पुरुष नही दिखेगा क्योंकि इस एप्प पर महिलाओं को लॉग इन करने के लिए सभी मापदंडो का पालन करना होता है व पुरुष के लॉग इन करने पर उन्हें हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाता हैं।जिससे आप खुल कर अपनी हर बात रख सकती है। यह एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है,जहाँ महिलाओं का हर देश से कनेक्शन जुड़ा हुआ है।सभी के हुनर से जुड़ने का मौका मिलता है साथ ही बहुत कुछ सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है।

अब बात करते है पैसा कमाने की। आप सोच रही होंगी कि आखिर इस वेबसाइट पर पैसे कमाने से क्या संबंध है। हम आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही इस एप्प ने महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से यह एप्प लांच किया है।मोमस्प्रेससो महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करता है जो उनको घर बैठे पैसे कमाने का अवसर प्रदान करता है। इसमें आप अपने स्वयं के कला व हुनर को प्रस्तुत कर सकती है व साथ ही साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खुद को व अपनी कला को दूसरों तक पहुँचा सकती हैं। यदि आप प्रतियोगिता में जीत जाती है तो आप इससे पैसा कमा सकती है। हम आपको एक-एक करके समझाते है।सबसे पहले बात करते है स्वयं के कला को प्रस्तुत करने की। यदि आपकी पकड़ लेखनी में या योगा, या नृत्य या कला या कुंकिग में है तो आप उसे यहां साझा करें साथ ही उसे अन्य सोशल साइट्स पर सांझा करे। दूसरा आप यहां पर उत्पाद का विवरण देकर भी mymoney से कमा सकती हैं। जिसमें आपसे कुछ प्रोडक्ट के बारे में पूछा जाता है। इसमें आपको उत्पाद का चित्र व उसके बारे में जानकारी व उसका मूल्य बताना होगा व जैसे ही अन्य महिलाएं आपके द्वारा डाले गए उत्पाद की जानकारी पढ़ेगी तो वह खरीदेंगी तो उसका लाभ आपको भी मिलेगा।
तो यह कुछ तरीके है जिनके माध्यम से आप घर बैठे आत्म-निर्भर बनने में सक्षम हो सकती हैं। मैंने आपको यह एप्प व इससे पैसे कमाने के बारे में इसलिये बताया क्योंकि यह सम्पूर्ण रूप से महिलाओं पर आधारित है।यहां आपके जैसी लाखों अन्य महिलाएं जुड़ी हुई है जिससे आपको ज्यादा आसानी होगी। साथ ही इस एप्प का इस्तेमाल आप घर बैठे कर सकती है।इस वैश्विक महामारी में आपको कही बाहर या कार्यालय जाने की कोई आवश्यकता नही है।बस आपको जल्दी से अपने हुनर और कला को प्रस्तुत करना होगा व पैसे कमाने के लिए अपने द्वारा डाले गए उत्पादों का प्रमोशन अच्छे से करना होगा जिससे लोग आपके द्वारा डाले गए उत्पादों को जल्द से जल्द खरीदे। जैसे-जैसे आप अपनी प्रतिभा को सांझा करेंगी लोग आपसे जुड़ते चले जाएंगे व आपके द्वारा डाले गए हुनर व कला व उत्पादों को खरीदेंगे।इस तरह से हम कह सकते है कि मोमस्प्रेससो एक ऐसा मंच है जहां महिलाओं को एक पंत दो काज करने का अवसर प्राप्त हो रहा। एक तरफ आपको एक नई पहचान मिल रही दूसरी तरफ कमाने का जरिया।




मॉम्सप्रेस्सो

इस दिलचस्प ब्लॉग पोस्ट को देखें
"ऑनलाइन एर्निंग से दे अपने हुनर को टर्निग" by Akanksha Srivastava.

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट