माँ भी गलत हो सकती है#मैं माँ हूं बेहतर जानती हूं

तुम एक काम ठीक से नही कर सकते निकम्मा ,नकारा,नासमझ कही का।दिमाग खराब कर के रख दिया है इसने।सोसायटी में कोई इज्ज़त नही बची। मिसेज भाटिया सोसाइटी के उन सभी बच्चों से हमेशा नुकुल की बराबरी किया करती थी,जो पढ़ने में अव्वल और खेलकूद ,प्रतियोगिता में भाग लिया करते।कम नम्बर आने पर मिसेज भाटिया नुकुल से कहती-" तुम जीवन मे कभी कुछ नही कर सकते।सीखो अन्य बच्चो से कितने ब्रिलियंट दिमाग के है वो और एक तुम हो नालायक।इस तरह से नुकुल से थोड़ी भी भूल चूक होती मिसेज भाटिया डाँटना शुरू कर देती की तुमसे एक भी काम ठीक से क्यों नही होते। तुम्हे दिमाग मे कुछ घुसता भी है या घास चर के पैदा हुए। अरे हद है ऐसे बच्चे होने का जो माँ बाप का नाम ना रोशन कर सके। देखो अपने सोइइटी के दोस्तो को तुमसे हर चीज में फिट एंड फाइन है। एक तुम हो तुमसे तो जैसे ईर्ष्या हो रही। मिसेज भाटिया के गुस्से का लेवल हर रोज ही हाई रहता था। नुकुल नुकुल नुकल से ही सारा घर गूँजता था। पूरे दिन भाटिया उसे सुधारने की कोशिश में लगी रहती इधर इससे आहत नुकुल जो कि कम उम्र में ही मानसिक तनाव से गुजर रहा था। जिसका ख्याल शायद मिसेज भाटिया दे तो सकती थी मगर दे नही पा रही थी।उन्हें इस समय अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चो से करना ज्यादा जरूरी सा हो रहा था।

ठीक वैसे ही जैसे हर माँ बाप अपने बच्चो की तुलना दूसरे के बच्चो से किया करते है। ठीक वैसे ही मिसेज भाटिया भी अपने बच्चे को हर चीज में परफेक्ट और अपनी अपेक्षाओं पर खरा उतारने की कोशिश करती। देखा जाए तो उनकी अपेक्षा भी कम नही। सोसाइटी के हर छोटे बड़े बच्चो से नुकुल की तुलना करना कही ना कही भारी सा हो रहा था।मिसेजभटिया कि लिए नही अपितु नुकुल के लिए।


वक़्त बीतता गया और नुकुल धीरे धीरे डरा हुआ भय खाए सबकुछ करता। लोग भी उसे डराने के लिए मिसेज भाटिया का ही नाम लेकर डरा देते और काम भी निकाल लेते।धीरे धीरे नुकुल की तबियत बिगड़ने लगी। जब भी परिवार के अन्य सदस्य नुकुल को लेकर चिंतित रहते मिसेज भाटिया एक एक्शन के रूप में खड़ी हो कर कहती उसे कुछ नही हुआ है निकम्मा है और कुछ नही। नाटक है इसके बस।
 

मिसेज भाटिया को शायद नही पता था कि उनका यह व्यवहार उनके घर के लिए क्या मुसीबत ला रहा। डाँट फटकार तो जायज है लेकिन क्या हद से अधिक भी?शायद नही! ठीक उसी तरह जायज नही जिस तरह हम अपनी क्षमता से ज्यादा खा ले तो अपच हो जाता है,बदहजमी हो जाती है। ठीक वैसे ही एक बच्चे को उम्मीद से ज्यादा उम्मीदवार बनना मुसीबत हो जाता है। हर समय जबरदस्ती करना जायज़ नही। अनावश्यक बोझ लादना सही नही।नुकुल एक रोज अचानक से बेहोश हो गया। घर परिवार के लोग उसे सीधे डॉक्टर के पास ले गए। मगर नुकुल की हालत जस तस बनी रही।तमाम जाँचो के बाद ये साफ हुआ कि नुकुल ठीक है उसे कोई बीमारी नही। लेकिन अक्सर नुकुल अचानक बेहोश हो जाता। गुमशुम रहता। तब तब मिस्टर भाटिया ने निर्णय लिया कि नुकुल को एक बार किसी अच्छे मनोचिकित्सक को दिखाया जाए। इस बात पर मिसेजभटिया बेहद नाराज हुई और नाराजगी भरे लहजे में कही नाक में दम कर के रखा है इसने इसको कुछ नही हुआ है ये सब इसके ड्रामे है ताकि मैं कुछ ना बोलू। मिस्टर भाटिया मिसेज भाटिया का यह स्वभाव देख कर रुष्ट हो चुके थे। उन्होंने निर्णय लिया और मनोचिकित्सक के पास पहुँचे। तब डॉक्टर ने मनोचिकित्सक ने बताया कि- बच्चो को ऊर्जावान सक्रिय बनाए लेकिन दबाव ना डाले क्योंकि ये जरूरी नही की हर बच्चा एक सा हो। बच्चो के साथ इस तरह का व्यवहार करने से उन पर नकारात्मक व्यवहार का बुरा असर पड़ता है। उनकी मनःस्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। वे अपने माता पिता से नफरत करने लगते है और ये धारणा बना बैठते है कि हम कुछ भी क्यों ना कर ले उन्हें दोष तो हमे देना ही है। नुकुल के साथ भी ठीक वैसे ही हुआ है। इससे इनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता हैं और खुद को हीन समझने लगते है। नर्वस महसूस करने लगते हैं। कभी कभी कुछ बच्चे ऐसे मनोभाव में गुस्सा, दांत भिचना ,अवसाद के शिकार होना सामान्य है। बल्कि ऐसे दशा में खुद को सामान्य करे,खुद में बदलाव लाए। बच्चो की हर गलतियों पर टिका टिप्पणी करने से बचे। संयम रखें। छोटी छोटी गलतियों पर उसे डांटे नही प्यार से समझाए। आज मिसेज भाटिया को अपने गलती का अहसास हो चुका था। एक माँ होना और बेहतर से ज्यादा बेहतर बनने लगना मुश्किल खुद के लिए ही होता है। 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट

तुम्हरी माँ ऐसी। तुम्हारी माँ वैसी। ...................................................................................................................................................................................................................................हा है बुरी मेरी माँ!बहुत बुरी...जिसने अंधेरी ठंड की घनघोर कुहासे वाली रात अपने बच्चों को लेकर रोती रही घर के दरवाजे पे। हा है बुरी मेरी माँ...जिसने खुद अन्न जल ग्रहण न किया मगर अपने बच्चों को दूध न सही पानी पिला के बड़ा किया। हा है बुरी मेरी माँ...जिसने खुद की जिंदगी और तमाम छोटी बड़ी खुशियों को दफना अपने बच्चों को बड़ा किया। हॉ है बुरी मेरी माँ...जिसने अपने आँखों की रोशनी अपने बच्चों की जीवन मे रोशनी लाने के लिए गवा दिए।                         हा है बुरी मेरी माँ...जिसने कभी दुःख का दुखड़ा न रोया,बल्कि दुसरो के दुख को समझा। हा है बुरी मेरी माँ...जिसने अपने शौख अरमानों को बंद बक्से में कैद कर दिया। हा है बुरी मेरी माँ...जिसने अपने बच्चों में किसी चीज की कमी न की।  हा है बुरी मेरी माँ....जिसने दिन भर स्कूलों में पढ़ा...शाम को ट्यूशन पढ़ाते हुए घर की कमान संभाली। हा हा है बुरी मेरी माँ....जिसने लू के थपेड़े में शास्त्री ब्रिज पैदल पार किया।  हा है बुरी मेरी माँ...जो आज भी अपने बच्चों के लिए जान न्यौछावर कर रही। हा हा है बुरी मेरी माँ...जो घुट घुट कर रोती है।                    हा है बुरी मेरी माँ ....जिसने ठंडी हवाओं में वही स्वेटर से सालो गुजार दिए..बच्चों को कभी किसी चीज की कमी न की। हा है बुरी मेरी माँ....जिसने तमाम ठोकर खाने के बावजूद उन तमाम रिस्तेदारों के फिजूली अपशब्द सुनने के बाद उन्हें आज भी प्रेम स्नेह से सम्मान करती है,उनके आने की खुशी पर क्या से क्या न कर दे उसके लिए हैरत में रहती है।  हा है बुरी मेरी माँ...जो तीन सौ रुपए में अपने बच्चों का पालन पोषण कर उनके ख्वाहिश ख्वाब को संजोती है। हा है बुरी मेरी माँ ....जो आज भी तमाम कष्टो से जूझते हुए उफ्फ तक नही करती। हा हा है बुरी मेरी माँ ...क्योंकि उसने सब सह लिया...।                हा है बुरी मेरी माँ..क्योंकि आज उसने अपने बच्चों को अपनी आँखों की रोशनी बना खुद की निगाहें कमजोर कर दी। हा है बुरी मेरी माँ....जिसने कभी किसी से शिकवा शिकायत नही की। हा है बुरी मेरी माँ...शायद बहुत बुरी जो खुद बीमार है मगर खुद को कहती है "मैं बिल्कुल ठीक हूँ"।                           हा है बुरी मेरी माँ...जिसने अपने बच्चों को न खाने में कमी की न रहन सहन में। हा है बुरी मेरी माँ....जो खुद कभी खुल कर रो न सकी।हा हा है बुरी मेरी माँ....जो अपने बच्चों को सबके आगे डॉट लगाती है।              हा है बुरी मेरी माँ...जिसने एक बेटी,एक पत्नी,एक माँ होने का फर्ज ही नही अदा किया बल्कि ...अपनी नन्ही परियो को जिंदगी के मायने ओर उसके इम्तिहान से जीतने का हौसला ओर डर का डट कर सामना करना सिखाया। मुझे गर्व है इस बुरी माँ पर...जिसने अपनी कोख से समझदार नन्ही परियो को जन्म दिया।गर्व है अपनी माँ पर...❤️