दोस्ती ..पीरियड्स से!

..यह लाल रंग उफ़्फ़ ??आमतौर पर इस लाल रंग से लड़कियों का गेहरा रिश्ता जुड़ा होता है। अगर ये लाल रंग अपनी दोस्ती को तोड़ दे तो हमारे जीवन मे मानो भूचाल सा आ जाता हैं। ये लाल रंग की कहानी है, जो हमें लड़की होने की निशानी देता है।

नमस्कार,
आज क्यों न हम इस लाल रंग से भयभीत होने के बजाय इससे दोस्ती का नाता जोड़ ले??क्यों न हम पीरियड्स को समझने के बजाय उसके साथ घुल मिल जाए?जिस तरह हम जीवन मे गुलाबी रंग को बेह्द तवज्जो देते है,उसे बेइंतहा मोहब्बत करते है,तो क्यों नही पीरियड्स से मोहब्बत कर ले?थोड़ा सुनना अजीब है,लेकिन करना बेहद जरूरी।
          आपको पता आज भी नही अभी भी ऐसी हजारों महिलाएं है,किशोरियां है जो इस बात को शुरू करने पे या तो हट जाती है या आपको कुछ सुन्ना कर आगे बढ़ जाती है??कुछ सुनना तो पसन्द करती है,मगर वो बोलने से कतराती है। आख़िर क्यों?शर्माना जो हमारे जीवन को हर माह लाल कर अपनी याद दिलाता है। आख़िर क्यों ??घबराना जब ये लड़कियों के जीवन का वो अहम हिस्सा है जिससे हर किशोरी एक नए अध्याय को जन्म देती है।आपको नही लगता इसे विषय नही मानना चाहिए। मेरे ख्यालो से इस पर खुल कर चर्चा ,अपने विचार, अपनी समस्या को सामने रखना चाहिए।तभी हम पीरियड्स से दोस्ती कर सकेंगे।

अक्सर हम सुनते है और देखते लड़कियां सेनेटरी पैड खरीदने में यानी शॉपकीपर से मांगने में शर्म महसूस करती है,या झिझकती है। आप खुद सोचिए,क्या हमारे शर्म ओर झिझकने से ये लाल रंग से दूरी बनी रहेगीं? शायद नही,क्योंकि आप इसे हमेशा स्वीकार ही करेंगे। अक्सर हम ये भी सुनते हैं कि पीरियड्स को लोग अछूत मानते हैं,क्यों ??आपने कभी सोचा,नही क्योंकि कोई मतलब ही नही था। अक्सर हम ये भी सुनते है,कि कई लड़कियां इसे बड़ी बीमारी का नाम दे देती हैं??अक्सर ये भी देखते है कि स्कूल कॉलेज के दौरान खासतौर पर  को- एजुकेशन में पढ़ने वाली लड़कियां पीरियड्स के आते छ दिन के छुट्टी पर चली जाती हैं,उस छुट्टी की वजह "पीरियड्स नही पेट दर्द" जगह ले लेता है??आखिर क्यों हम खुद से पीरियड्स को लेकर परेशान होते है? आपको यह सुनकर शायद अजीब भी लगे और थोड़ी हँसी भी...कुछ लड़कियां पीरियड्स जल्दी बन्द हो जाए उसके लिए भगवान से विनती करती हैं।
          हे न अजीबोगरीब!जब मैं कुछ लड़कियों से बात की तो कुछ अजीब बात सामने आई,वो ये कि पहले मुझे पता नहीं था कि पीरियड्स असल में होता क्या है??कभी घर पर इस को लेकर कोई जिक्र या चर्चा भी नही हुई....?? स्कूल में क्लास के दौरान जब अचानक ऋचा हमारे सीट से दूरी बनाने लगी तो हम उससे उसकी दूरी जाने की कोशिश किये।लेकिन उसने चक्कर और पेट दर्द के बारें में बता कर चुप हो गयी। क्लास में मैम के आते सभी खड़े हुए ऋचा को छोड़कर,मैम ने ऋचा को खड़े न होने पर बहुत डाँटा। तभी न खड़े होने पर मैम ने ऋचा को पनिश होने को बोली तो ऋचा घबरा के रोने लगी। उसने क्लास में सबके सामने यही बोला मैम मुझे चोट लग गयी। इतना सुनकर क्लास के लड़के जोर जोर से हँसने लगे,मैम के डांटने पर सब चुप हुए और मैम उसे प्रिंसीपल मैम के पास ले गयी। थोड़ी देर बाद जब क्लास शुरू हुई तो मैम ने हमें पीरियड्स के बारे में बताया,उसे ज्यादा लड़को को डाटा भी ,ये हँसने वाली नही बल्कि एक लड़की के लिए बेहद जरूरी होता है।फिर तो पैडमैन फिल्म के आने से हमें इसके बारे में ओर भी बताया गया,तब से पीरियड्स के ऊपर जब भी बात होती थी, तो हम उन बातों से दूरी नही बल्कि जुड़ने की कोशिश करने लगे।

अगर ऋचा के साथ जो स्कूल में हुआ ,उसको जो जानकारी मैम ने बताई अगर वो ऋचा के पेरेंट्स और उसकी माँ बताती तो शायद ऋचा आज इस लाल रंग से भयभीत होने के बजाए उसे दोस्ती का नाता जोड़ती।

अगर हमारे पेरेंट्स ही इसे छुपायेंगे तो हम कैसे जानेंगे? आपने पहले कभी सुनना होगा घर पर अक्सर दादी लोग लड़कियों के बड़े होते उन्हें डांटने लगती है।क्यों आइए वजह जानते है। बेटी तुम बड़ी हो रही। कपड़े अच्छे से पहना करो ,और दुप्पटा ओढा करो। लेकिन क्या दादी ने चर्चा की नही???लेकिन ऐसा नही है कि लोग बताते नही ,बहुत लोग इसके बारे में बताते है बहुत लोग सोचते है जब बड़ी होगी तब बता देंगे। 

अगर हमारे बड़े, दुप्पटा के मायने बता सकते है तो पीरियड्स के बारे में क्यों नही??
आइए अब आपको ज्यादा तो नही लेकिन एक आख़िरी छोटी सी कहानी से जोड़ना चाहूँगी। इस बार मैंने अपनी भाभी से ही इस पर चर्चा कर ली,भाभी ये पीरियड्स के बारे में आपने भइया को कैसे ओर कब बताया??क्या आप उनसे छिपा पाई?? यह सवाल पूछना जितना मुश्किल लगा था,उतना ही उन्हें जवाब देने में। भाभी पहले तो सर झुका ली मेरे तीन चार बार कहने पर सर तो उठाया मगर नजरे झुका ली और बोली हम्म्म्म ,ऐसे बता दी। मैंने फिर भाभी को कहा देखिए हमें इसे शर्म नही दोस्ती करनी है आप बताइए। तब उन्होंने बताया कि हमें पार्टी में जाना था उनका मन था कि मैं लाइट कलर पहनू,मगर पीरियड्स के वजह से मुझे डार्क पहनने का मन था। जिससे कोई चिंता न रहती थी। मगर मुझे विनीत से कहने में बहुत समय लगा।क्योंकि मै एक तो नई बहू और ऊपर से ऐसी विषय पर चर्चा ... किसी के आगे गलती से नाम नही ले सकती थी। तब मैं क्या करती सर झुकाकर विनीत को सब बता दी। तब विनीत ने कहा इसमें शर्म की क्या बात है तुम मुझसे अपनी हर बात शेयर कर सकती हो। मुझे इसकी जानकारी अभी तक नही थी,मगर अब हो गयी है। तबसे ही मैं उनसे पीरियड के बारे में कह पाती हूँ। पीरियड क्या होता है, क्यों होता है और इसमें कितना दर्द होता है इस पर हम अब खुलकर बाते भी कर लेते हैं।

देखा आपने पीरियड्स का ज्ञान कम होने से या शर्म महसूस करने से या ये सोचने से कि किसी को पता भी न चले और निपटारा हो जाए तो ये सोच गलत है। इसकी ज्यादा जानकारी लीजिए क्योंकि पीरियड्स आपके स्वास्थ्य को कभी कभी नुकसान भी पहुँचा सकता है,जैसे - खून की कमी होने से चक्कर का आना। कमजोरी महसूस करना। समय पर नाश्ता व भोजन न करना। जिसे हमें कमजोरी मिलती है।
पीरियड्स सभी महिलाओ को होने वाली एक समस्या हैं| परंतु यदि ये परेशानी महिला के साथ न हो तो भी महिलाओ को बहुत परेशानी का अनुभव करना पड़ता हैं।वह परेशानी है पीरियड्स के न आने पर गर्भधारण नहीं होना। वही जब पीरियड्स समय पर या बहुत ज्यादा होता हैं तब भी इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। पीरियड्स आने पर महिला की योनि से रक्त का प्रवाह होता हैं,जब किसी महिला को पीरियड्स नहीं होता तो ये गर्भावस्था की निशानी होती हैं, यदि उसकी शादी हो गई होती हैं।
पीरियड्स के समय हर महिला को इन बातो का ध्यान रखना चाहिए।जैसे - की योनि की साफ़ सफाई रखनी चाहिए,समय पर पैड बदलते रहना चाहिए, गोली का सेवन नहीं करना चाहिए,तनाव नही लेना चाहिए,भारी सामान नही उठाना चाहिए,बासी मुँह तुलसी का पत्ता अवश्य चबाना चाहिए,आदि|

यदि जानकारी रहेगी तो हम इस लाल रंग से भयभीत होने के जगह उसे दोस्ती कर बैठेंगे। उसके साथ खेलेंगे,कूदेंगे।जिन्हें पीरियड्स परेशानी लगती है तो वो इसके बारे में पूर्ण नही जानती। फेमस राइटर तस्लीमा नसरीन ने ट्वीटस के जरिए लिखा  कि जो लोग महिलाओं को पीरियड्स के वक्त 'अपवित्र' मानते हैं।उन महिलाओं के मन मे यह सवाल जरूर उठ जाता है,लड़कियों को ही क्यों?क्या ‘ऊपर वाला महिलाओं से नफरत करता है'? नफ़रत नही एक कदम इस लाल रंग से दोस्ती की ओर बढ़ाइए,फिर देखिए पीरियड्स कब आया कब गया आपको याद भी नही रहेगा।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट