2022 कैलेंडर

साल यू ही बदलतें जाएंगे

हर महीने कलेंडर की पन्ने पलटते जाएंगे

जिंदगियों में होने वाले किस्से यू ही बदलते जाएंगे

कभी खुशी तो कभी गम

यू ही पथ पर हम चलते जाएंगे

गिरेंगे -गिरकर संभलेंगे

फिर उठ दौड़ लगाएंगे

ना रुकेंगे ना झुकेंगे

यू ही पथ पर चलते जाएंगे

निर्भीक हो अपने राह पर

कभी ना डगमगाएगे

चेहरे पर मुस्कान की ऊर्जा लिए

हर परिश्रम को स्वीकार कर जाएंगे

उम्र और कलेंडर के पन्ने यू बढ़ते जाएंगे

साल यू ही बदलतें जाएंगे

हर महीने कलेंडर की पन्ने पलटते जाएंगे!!!

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट